पुलिस की सफाई, पीड़िता का विश्वास जीतने की करेंगे कोशिश
पीड़िता के इन आरोपों पर पुलिस की तरफ से सफाई आई है और कहा गया है कि 'हम पुलिस पर लगे आरोपों की जांच जरूर करेंगे लेकिन हमारी प्राथमिकता सच सामने लाने की है।' ये बातें सिटी पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने कहींं। उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर के ब्यौरे और हमने जो सबूत जुटाएं हैं उसमें काफी अंतर है। इन सबूतों में सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन और मोबाइल फरेंसिक्स शामिल है। एके सिंह ने कहा कि हालांकि वह विरोधाभासी सबूतों के साथ केस को ट्रायल के लिए नहीं भेजना चाहते और पीड़िता से ही बातचीत करते हुए मामले को मजबूत बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम एक बार फिर से पीड़िता का यकीन जीतेगी और सही दिशा में काम करेगी।'