6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16 साल की लड़की ने काम के मांगे पैसे तो मालकिन ने किए टुकड़े-टुकड़े

पुलिस ने लड़की की हत्‍या के जुर्म में गौरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
16 साल की लड़की ने काम के मांगे पैसे तो मालकिन ने किए टुकड़े-टुकड़े

16 साल की लड़की ने काम के मांगे पैसे तो मालकिन ने किए टुकड़े-टुकड़े

नई दिल्ली : करीब पांच महीने पहले दिल्‍ली पुलिस को 4 मई को मियांवली के पास 16 साल की एक लड़की की लाश मिली थी। इसके शरीर के हिस्‍सों को टुकड़े-टुकडे काट कर फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को प्लेसमेंट एजेंसी चलानेवाली एक महिला गौरी ने इसलिए मार दिया था, क्‍योंकि वह सैलरी मांग रही थी। पुलिस ने जानकारी दी कि गौरी उसे काम का प्रलोभन देकर पश्चिम बंगाल से दिल्‍ली लेकर आई थी। पुलिस ने लड़की की हत्‍या के जुर्म में गौरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

गौरी के साथ इस हत्‍या में एक और आदमी भी था शामिल
बता दें कि उस लड़की की हत्‍या के शक में पुलिस ने पहले मनजीत करकेटा नाम के शख्स को पकड़ा था। उसी ने बताया था कि इस हत्‍या में गौरी का हाथ है। इसके बाद से गौरी फरार थी। पुलिस इस हत्‍या की जांच के सिलसिले में लड़की के घर पश्चिम बंगाल भी गई थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली की गौरी हरियाणा में छिप कर रह रही है। वहां उसने एक मानसिक रोगी से शादी कर ली है।

एक साल से मृतका कर रही थी मुफ्त में काम
इस मामले की जानकारी मीडिया को देते हुए स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि मृतका आरोपी के यहां करीब एक साल से काम कर रही थी। इसके बावजूद उसने उसे एक दिन की भी सैलरी नहीं दी थी। जब उसने अपनी सैलरी मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह काम नहीं करेगी तो इस पर उसने उस लड़की की हत्‍या कर दी।