
गोरखपुर में पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 28 मई को गुलरिहा क्षेत्र के एक युवक से तय थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाने वाले युवक ने दहेज के लालच में अब शादी तोड़ दी है।
पिता की हो चुकी है मौत, मां करती है मजदूरी
पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गुलरिहा पुलिस को बताया कि उसके पिता की मृत्यु 15 वर्ष पहले हो चुकी है। घर में मां के साथ अकेली रहती है। दोनों मजदूरी करके जीवन यापन करती हैं। एक वर्ष पहले युवती की शादी गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर 2 टोला सकलदीशपुर निवासी युवक से तय हुई थी। इसी बीच युवती के घर युवक का आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
दहेज में धीरे- धीरे ले चुका 70 हजार
पीड़िता ने युवक के माता-पिता से यह बात बताई तो बोले कि आखिर शादी तुमसे ही करेगा। यह भी आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक जब भी घर आता उसके माता-पिता द्वारा बार बार दहेज की मांग करते थे। लाचार होकर लोक लज्जा के भय से छह महीने में थोड़ा थोड़ा करके 70 हजार रुपए दे दिया तथा एक लाख रुपए और दहेज की मांग करने लगे।
नगद एक लाख की थी और मांग, शादी के दिन केस दर्ज
पीड़िता की मां अभी रुपए के इंतजाम में लगी थी कि उससे पहले युवक के पिता ने दहेज के लालच 28 मई 2023 को होने वाली शादी यह कहकर तोड़ दिया कि नगद एक लाख रुपए तथा घर व जमीन बेचकर सारा पैसा देने पर शादी होगा।शादी बरगदही स्थित शिव मंदिर प्रांगण में होनी थी सभी रिश्तेदार आ चुके थे, अब शादी के लिए कहने पर युवक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।शादी के दिन पीड़िता ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
29 May 2023 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
