7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम हत्याकांड: आरोपी गनर ने कबूला गुनाह, गोली चलाने की यह थी वजह

गुरुग्राम हत्यकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए दावा किया है कि आरोपी गनर ने गुस्से मेें गोली चलाई थी।

2 min read
Google source verification
murder

गुरुग्राम गोलीकांड: मरने से पहले जज की पत्नी ने बताई पूरी कहानी, ड्राइविंग विवाद में गनर ने मारी गोली

चंडीगढ़। देश के चर्चित हत्याकांड में शुमार हुआ गुरुग्राम हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी गनर महिपाल ने अपना गुनहा कबूल कर लिया है। गुरुग्राम के अतिरिक्ति सत्र एवं जिला न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु व बेटे ध्रुव की नृशंस हत्‍या को लेकर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी गनर महिपाल ने दोनों को गुस्से में गोली मारी थी। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपी ने अपना गुनाह कूबल कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पूरी तरह से साफ कत्ल है। गुस्से में आरोपी महिपाल ने पहले जज के बेटे पर हमला किया। गुरुग्राम के डीसीपी क्राइम सुमित कुहाड़ ने बताया कि जज की पत्नी के दखल देने के बाद उसने उनपर भी गोली चला दी।

सबरीमला मंदिरा मामला: भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में हो सकता है बदलाव

जज के बेटे को छोड़कर चला गया था महिपाल

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से जज का PSO था। घटना वाले दिन महिपाल बाजार में जज की पत्नी और बेटे को छोड़कर चला गया था। परिवार ने कई बार महिपाल को ढूंढा। महिपाल कुछ देर बाद वापस आया जो उसे डांटा गया। उसी दौरान उसने गुस्से में जज की परिवार पर हमला किया। पुलिस के कहना है कि महिपाल ने पहले से कोई मर्डर का प्लान नही बनाया.धर्मांतरण भी नही किया था। आरोपी महिपाल ने खुद कबूल किया कि जज का परिवार अच्छा है। डीसीपी सुलोचना गजराज और डीसीपी सुमित कुहाड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अदालत से गुजारिश करेंगे कि महिपाल को सख्त से सख्त सजा मिले

SIT जांच में खुला पत्‍नी को धोखा देने का राज
इस हत्‍याकांड की जांच को लेकर गठित एसआइटी के अधिकारियों ने महिपाल की ससुराल रोजका में उसकी पत्नी मीनू व ससुराल के लोगों से बंद कमरे में पूछताछ की। इसके बाद रिश्ते टूटने का यह राज सामने आया है। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम पुलिस लाइन में जहां पर महिपाल का आवास था। वहां वह कम ही जाता था। पत्नी को अतिरिक्त आय की बात कहकर वह टैक्सी चलाने के लिए घर से अक्सर गायब रहता था।