
गुरुग्राम: आरोपी गनर के बारे में हुआ नया खुलास, बना रखे थे दो फेसबुक अकाउंट
चंडीगढ़। देश में चर्चा का विषय बना गुरुग्राम गोलीकांड में पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। पूछताछ की जा रही है। रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया खुलासा हुआ है कि गनमैन महिपाल ने दो फेसबुक एकाउंट बनाए हुए थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, आरोपी की दिमाग के मनोवैज्ञानिक स्तर को समझने में सोशल मीडिया और नेट ब्राउजिंग मददगार साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट का सावधानी के साथ विश्लेषण कर रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी के नाम से दो फेसबुक अकाउंट बनाए हुए थे। औसतन हर दिन चार से छह घंटे वह ऑनलाइन रहता था।
हो सकता है लाई डिटेक्टिंग टेस्ट
खबरों की मानें तो पुलिस आरोपी का लाई डिटेक्टिंग टेस्ट करवा सकती है। आरोपी गनमैन बार-बार अपने बयान बदल रहा है।रविवार को महिपाल ने पुलिस को दिए बयान छह बार बदले। आरोपी द्वारा बार-बार बयान बदलने से एसआईटी भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
मरने से पहले जज की पत्नी ने बताई पूरी कहानी
न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु का सोमवार को अंतिम संस्कार हिसार में किया गया। मरने से पहले जज की पत्नी रितु ने बताया कि शनिवार के दिन बेटे ध्रुव और गनर के बीच कार ड्राइविंग को लेकर विवाद इतना आगे बढ़ा कि गनर गुस्से में बेकाबू हो गया और कुछ देर बाद ही वह ध्रुव को गालियां देने लगा। गनर को गालियां देता देख पीछे बैठी जज की पत्नी बीच-बचाव के लिए बाहर निकल आई। इसके बाद आरोपी महिपाल ने रितु को वहीं पर पीटना शुरू कर दिया। यह सब देश ध्रुव मां को बचाने के लिए गनर से उलझ पड़ा, तभी देखते ही देखते महिपाल ने रितु पर दो गोलियां दाग दीं। वहीं इसके बाद ध्रुव को उसने सिर में गोली मारी। साथ ही दो और गोलियां उस पर चला दीं। बता दें कि जो बातें रितु ने मरने से पहले अपने पति कृष्णकांत को बताई, वही बातें वहां मौजूद चश्मदीदों और बाजार में लगी सीसीटीवी फुटेज से भी सामने आई
Published on:
16 Oct 2018 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
