नई दिल्ल। हरियाणा में रेप और गैंगरेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। शासन-प्रशासन की तरफ से इन वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वे नाकाफी साबित हुए है। हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र से एक और गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में 5 युवकों ने 10वीं की एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वहीं , वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ खिला कर मार डाला, लेकिन मरने से पहले छात्रा ने आपबीती अपने पिता को बता दी थी।