
पहले घर की छत से कूदकर भी आत्महत्या का किया था प्रयास
डिंडौरी. विक्रमपुर चौकी अन्तर्गत नुनखान में बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामींणों की मदद से युवक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक लालसिंह यादव पिता कुम्मन यादव उम्र 35 साल निवासी बड़ाटोला नुनखान शराब पीने का आदि था। बुधवार की सुबह उसने पत्नी सुखमति बाई से शराब पीने के लिए पैसे की मांगे थे लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिस बात पर विवाद करते हुए लाल सिंह ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी लेकिन घटना में चोट नहीं। इसके बाद फिर से दोनों में विवाद होने लगा। पति से तंग पत्नी ने उसकी शिकायत पुलिस चौकी में करने की बात कहकर घर से चली गई और अपने मायके नुनखान के टिकरीटोला पहुंच गई। वहीं लालसिंह भी पीछे-पीछे ससुराल पहुंच गया। युवक की मां ने बताया कि उसने लाल सिंह को ससुराल जाने से मना किया था जब वह नहीं माना तो वह भी उसके ससुराल पहुंच गई। बेटे के ससुराल आने पर पता चला कि बहू विक्रमपुर थाने शिकायत करने गई हुई है। थाने में शिकायत की बात जब लाल सिंह को लगी तो उसने वह नदी की ओर जाने लगा। लाल सिंह के पीछे-पीछे मां और बहन भी जाने लगी तभी लाल सिंह ने अचानक नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी जिस कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि युवक ने शराब के नशे में यह कदम उठाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Published on:
17 May 2024 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
