19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कपड़ों के मंदिर पहुंची, फिर मूर्ति लेकर तालाब में कूदी! हैदराबाद की इंजीनियर तेजस्विनी की मौत मामले में नया मोड़

Hyderabad Engineer Tejaswini Death Case: हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। CCTV फुटेज में वह निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर और फिर मूर्ति लेकर झील की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Hyderabad Engineer Tejaswini Death Case

हैदराबाद में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का रहस्य गहराया (Photo: X/@v6velugu)

Software Engineer Tejaswini Death Case: हैदराबाद में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी की संदिग्ध मौत के मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले पीरजादीगुडा तालाब से उसका शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन अब सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया है। फुटेज में तेजस्विनी नग्न अवस्था में एक मंदिर में प्रवेश करती और वहां से एक देवी की मूर्ति लेकर बाहर निकलती दिखाई दे रही है।

मूर्ति लेकर तालाब की ओर गई, लेकिन आगे का फुटेज नहीं

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तेजस्विनी मंदिर से निकलकर तालाब की ओर जाती नजर आती है। हालांकि, उसके तालाब में कूदने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। इसी वजह से पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। 

जांच में सामने आया है कि तेजस्विनी देर रात निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची और वहां से एक देवी की एक मूर्ति अपने साथ ले गई। इसके बाद वह तालाब की दिशा में जाती हुई कैमरे में दिखाई देती है। इसके बाद सुबह उसका शव तालाब से बरामद होता है।

गायब मूर्ति ने पुलिस को उलझाया, तालाब में सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आशंका है कि वह मूर्ति लेकर तालाब तक पहुंची और वहीं उसने जान दे दी। हालांकि, तालाब में कूदने का कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है और न ही तेजस्विनी को किसी ने कूदते देखा था। इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मंदिर से ले जाई गई देवी की मूर्ति भी आखिर कहां गई। वह अभी तक नहीं मिली है।

पुलिस अब तालाब में उस मूर्ति की तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यदि मूर्ति बरामद होती है तो जांच में कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

मां को लॉक कर घर भागी थी तेजस्विनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती अपनी मां के साथ हैदराबाद के शंकरनगर इलाके में किराये के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार आधी रात के बाद वह अपनी मां को घर के अंदर लॉक कर निकल गई। जांच के दौरान पता चला कि वह निर्वस्त्र अवस्था में सड़कों पर काफी समय तक दौड़ती रही और फिर मंदिर गई। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती तालाब में गलती से गिर गई थी या उसके वहां पहुंचने के पीछे कोई और वजह थी।

अधिकारियों का कहना है कि तेजस्विनी के निजी जीवन और आर्थिक लेनदेन समेत सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है। साथ ही उसकी मां अरुणा से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।

हर दिन 3500 रुपये किराया और ऊपरी मंजिल पर लॉज का कनेक्शन!

पुलिस ने उस अपार्टमेंट का भी निरीक्षण किया है, जहां तेजस्विनी अपनी मां के साथ रहती थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि तेजस्विनी जिस फ्लैट में रहती थी, उसका प्रतिदिन लगभग 3,500 रुपये किराया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वह इतने अधिक किराये का भुगतान कैसे कर रही थी।

जांच में पता चला कि उसी अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों पर एक लॉज संचालित होता था, जहां अलग-अलग लोगों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस फिलहाल एक साथ कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है। जैसे, वह निर्वस्त्र होकर घर से बाहर क्यों निकली? वह मंदिर क्यों गई? और मंदिर से निकलने के बाद तालाब तक आखिर कैसे पहुंची? इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग