5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन होटल बुकिंग तो हो जाएं सावधान, लग सकता है चूना

चीटिंग की शिकायत के बारे में देहरादून के जैन उल हक दंपत्ति ने फोन पर बताया कि यह एक ऐसा वाक्‍या है जिसे हम जिंदगी भर नहीं भूल सकते।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Nov 11, 2018

online booking

अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन होटल बुकिंग तो हो जाएं सावधान, लग सकता है चूना

नई दिल्‍ली। टूर पर जाने वालों के लिए ऑनलाइन होटल बुकिंग एक आसान रास्‍ता है। ओयो रूम सहित कई कंपनियां इस मामले में अपने कस्‍टमर को कई सुविधाएं देने का भी वादा करता है, लेकिन आपने नई-नई शादी की है और हनीमून पर जाना चाहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है। ऐसा इसएिल कि गोवा में होटल का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें देहरादून निवासी कपल ने ओयो रूम के जरिए चार दिनों के लिए एक कमरा बुक कराया। जब यह दंपत्ति गोवा घूमने के लिए तय समय पर होटल रात के समय पहुंचा तो होटल प्रबंधन ने कमरा मुहैया कराने से इनकार कर दिया। बता दें कि ओयो रूम कंपनी की चीटिंग की वजह से इस दंपत्ति को रात भर गोवा की सड़कों पर भटकना पड़ा और जलालत झेलनी पड़ी। देहरादून के इस नवविवाहित दंपत्ति ने फोन पर बताया कि यह एक ऐसा वाक्‍या है जिसे हम जिंदगी भर नहीं भूल सकते।

जिंदगी भर नहीं कराऊंगा ऑनलाइन बुकिंग
दरअसल, यह मामला 10 नवंबर रात की है। देहरादून निवासी नवविवाहित दंपत्ति काजी जैन उल हक ओयो रूम से होटल योयो गोवा कॉटेज चपोरा फोर्ट में चार दिनों के लिए एक रूम बुक कराने के बाद अपनी पत्‍नी के साथ वहां पर स्‍टे करने पहुंच तो प्रबंधन ने रूम मुहैया कराने से इनकार कर दिया। होटल के रिसेप्‍शन स्‍टाफ ने बताया कि आपके नाम कोई रूम बुक नहीं है। काफी बहस होने के बाद जब होटल स्‍टाफ से अलग से रूम देने को कहा तो ओयो रूम की तरह होटल स्‍टाफ से चीटिंग की और पहले बुकिंग कैसिंल करने को कहा। बुकिंग कैंसिल करने के बाद होटल स्‍टाफ से कमरा देने से मना कर दिया। दूसरी ओर ओयो रूम से ईमेल पर मैसेज आया कि आपने होटल बुकिंग कैंसिल कराया है। आपके बुकिंग चार्ज का सारा अमाउंट कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काट लिया गया है। चीटिंग की बात करने पर कंपनी और होटल प्रबंधन ने एक-दूसरे पर मामले को टालते रहे। लीगल नोटिस की धमकी देने के बाद ओयो रूम ने पैसा वापस करने का भरोसा दिया है। जैन उल हक ने बताया कि अब वो अपने जीवन में कभी ऑनलाइन होटल बुकिंग नहीं कराएंगे।

इसलिए बचें ऑनलाइन बुकिंग से
इस बात की जांच पड़ताल के लिए जब हमने ओयो रूम के ऑफिशियल टिवटर हैंडल @oyorooms चेक किया तो कई और ऐसे कस्‍टमर मिले जिन्‍होंने इस तरह की चीटिंग की शिकायत की थी। संजीव दत्‍त नाम के एक कस्‍टमर ने कंपनी के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा कि हमने हरिद्वार के लिए एक कमरा बुक कराया था। होटल वालों ने रूम देने से इनकार कर दिया। जबकि मेरे साथ 80 साल की मेरी मां थी। ऐसे में हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे ही ओयो रूम के एक अन्‍य ग्राहक अनिमेश प्रभात ने इस हैंडल पर लिखा है कि ओयो रूम चीटिंग करता है। बुकिंग के नाम पर पैसा लेने के बाद सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती हैं। अजमेर के धीरज गुप्‍ता ने इसी हैंडल पर लिखा है कि मेरे साथ ओयो रूम में बेईमानी की। तीन हजार रुपए में तीन दिन पहले एक कमरा दो दिनों के लिए बुक कराया था अब वही कमरा 671 रुपए का दिखा रहा है। यह सीधे तौर पर फ्रॉड है। लोगों को ओयो रूम से जहां तक हो सके बचना चाहिए।