
कर्नल की बेटी ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में पिता को लेकर लिख दी इतनी बड़ी बात, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। पंजाब से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पंचकुला में एक कर्नल की 14 साल की बेटी ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। वहीं, मरने से पहले लड़की ने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, जिसे पढ़ने के बाद लोगों के होश उड़ गए।
यह है पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार, कर्नल सचित कालका आर्मी एरिया में ही पोस्टेड हैं और वह अमरावती एंक्लेव स्थित मकान नंबर-285 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बतााय कि किसी काम के कारण वह बाहर गए थे। जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी रिया को आवाज लगाई, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्नल अपनी बेटी के कमरे के पास पहुंच गए, जो अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया और जैसे ही अंदर घुसे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि, उनकी बेटी फांसी के फंदे से झूल रह थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक के पिता के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद मौके पर क्राइम ब्रांच टीम को बुलाया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब छानबीन शुरू की तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिली, जिसे रिया ने मरने से पहले लिखा था। इसमें रिया ने मौत के लिए जिम्मेदार अपने पिता सचित को ठहराया था। रिया ने लिखा था कि मैं अपने पिता से काफी आहत हूं, उन्होंने काफी गलत काम किया है। इसलिए, मैं सुसाइड कर रही हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सचित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रिया ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का कारण पिता से तंग होना बताया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
20 Sep 2018, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.