5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Satta King : एक रुपए लगाओ 90 रुपए जीतो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Online Satta King : लॉकडाउन ( Lockdown ) चलते लोग घरों में ही बंद है बावजूद इसके लोग सट्टे का कारोबार ( Satta Betting Business ) बेखौफ चला रहे है। इस कड़ी में पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो लोगों को दड़ा-सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। दो युवक एक रुपए के बदले 90 रुपए जीतने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस को सूचना मिली तो दो युवक को दबोच लिया गया।

2 min read
Google source verification
Invest one rupee win 90 rupees police arrested man

नई दिल्ली।
Online Satta King : कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू किया है। इसके चलते लोग घरों में ही बंद है बावजूद इसके लोग सट्टे का कारोबार ( Betting Business ) बेखौफ चला रहे है। इस कड़ी में पंजाब के जालंधर में पुलिस ने दो लोगों को दड़ा-सट्टा ( Satta King in India ) लगाते हुए गिरफ्तार किया है। दो युवक एक रुपए के बदले 90 रुपए जीतने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। पुलिस को सूचना मिली तो दो युवक को दबोच लिया गया।

Satta Matka 2020 : लॉकडाउन तोड़कर लगा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

एक रुपए लगाओ 90 रुपए जीतो
जालंधर के थाना अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि लाडी और उसका एक दोस्त वरिंद्र उर्फ सोनू निवासी कोट सदीक काला संघियां रोड लाडी के घर लैपटॉप के जरिए दड़ा-सट्टा ( satta matka ) लगाने का काम कर रहे हैं। लोगों को एक रुपए के बजाय 90 रुपए जीतने का झांसा देकर ठगने काम करते है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर में छापेमारी की तो वहां से वरिंद्र को पकड़ लिया गया। लेकिन, लाडी मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

लॉकडाउन में भी नहीं मान रहें, पुलिस ने सट्टा लगाते युवक को किया गिरफ्तार

भारत में कहर जारी ( COVID-19 in India )

भारत में कोरोना का कहर जारी है। अब तक इस वायरस के चलते 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 5500 से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके है। ये आंकड़ा तेज गति से बढ़ता जा रहा है। बता दें कि देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन ( Lockdown in India ) घोषित किया हुआ है। वहीं, केन्द्र सरकार मौजूदा हालात को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।