24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार में पूर्व राज्‍य मंत्री रहे इमरान रजा अंसारी के ठिकानों पर IT रेड

श्रीनगर लोकसभा सीट के 12 उम्‍मीदवारों में सबसे अमीर हैं इमरान पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर लगाया था परिवारवाद का आरोप वर्तमान में इमरान अंसारी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता हैं
less than 1 minute read
Google source verification
IT raids

जम्मू-कश्मीर: महबूबा सरकार में पूर्व राज्‍य मंत्री इमरान रजा अंसारी के ठिकानों पर IT रेड

नई दिल्‍ली। जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व राज्य मंत्री और पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान रजा अंसारी के ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। आईटी छापेमारी के दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है। बता दें कि आयकर विभाग ने इमरान अंसारी के श्रीनगर के करन नगर स्थित ठिकाने पर रेड डाली है।

महबूबा पर लगाया था वंशवाद का आरोप

इमरान अंसारी पीडीपी-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में राज्‍य मंत्री थे। इमरान अंसारी पूर्व मंत्री इरफान अंसारी के भाई हैं। वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) में महबूबा मुफ्ती के साथ लंबे अरसे तक काम कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल महबूबा मुफ्ती पर भाई-भतीजावाद और वंशवाद का आरोप लगाते हुए पिछले साल पीडीपी छोड़ दी थी। इसके बाद वह सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए।

सबसे अमीर उम्‍मीदवार

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता व पूर्व राज्‍य मंत्री इमरान रजा अंसारी जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। अंसारी विभिन्न व्यवसायों के मालिक हैं। चुनाव आयोग में दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 66.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.