रविवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद रेबन गांव को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के पास पहुंचे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि इस अभियान में दो आतंकवादी ढेर हो गए।