
Jharkhand Wife strangled 4 month old daughter crushed death foot
प्रेम विवाह के दर्दनाक अंत का एक मामला झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आया है। दिल दहला देने वाली इस घटना में एक सनकी युवक ने चार माह की मासूम बेटी को पैरों से कुचलकर मार डाला। जब इस घटना को देखकर पत्नी रोई-चिल्लाई तो उसी की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पति-पत्नी और पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला यह मामला दो माह पुराना है। लेकिन अब पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का राज खोलते हुए आरोपी युवक को गिफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले में दो माह पहले एक महिला का शव कुएं में मिला था। उसी के आसपास एक बच्ची का शव भी झाड़ियों से बरामद हुआ था। उस समय मृतका महिला और उस मासूम बच्ची की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखने के बाद पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कराया था। हालांकि उसके बाद पुलिस की जांच जारी रही।
विनीता ने अरविंद से किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह-
मामले की छानबीन में महिला की शिनाख्त रंका थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी विनीता कुमारी के रूप में हुई। महिला की पहचान के बाद जब पुलिस ने विनीता की मां और पिता से संपर्क किया तो हकीकत सामने आई। विनीता के माता-पिता ने बताया कि बेटी ने टाटीदारी गांव निवासी अरविंद नामक युवक से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों तक दोनों में रिश्ता सहज रहा, लेकिन बाद में घरवालों के दवाब में अरविंद विनीता से मारपीट करने लगा।
दूसरी शादी तय होने के बाद पति-पत्नी में बढ़ी तकरार-
विनीता के परिजनों ने बताया कि अरविंद के परिजन उसकी दूसरी शादी करना चाहते थे। इसलिए अरविंद विनीता से दूरी बनाने लगा। इस बीच उसे एक बेटी हुई। लेकिन उसके बाद भी अरविंद क परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिसके बाद अरविंद पत्नी व बेटी से दूर रहने लगा।
एक दिन पति-पत्नी के विवाद के दौरान ही अरविंद ने 4 महीने की बेटी को पैरों से कुचलकर मार डाला और उसके बाद पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पत्नी के शव को कुएं में डाल दिया। लंबी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
08 Aug 2022 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
