23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: बस नहर में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 25 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 स्कूली बच्चे

मृतकों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
2 min read
Google source verification
Raod

कर्नाटक: बस के नहर में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, 23 लोगों की मौत

बेगलूरु। कर्नाटक के मंड्या में एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में चार स्कूल बच्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: दो गुटों में कहासुनी पर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे और तलवार

25 लोगों की मौत

खबरों के अनुसार, हादसा मांड्या में हुआ। यहां कावेरी नदी से जुड़ी नहर में एक निजी बस नियंत्रण खोकर जा गिरी। हादसे का शिकार हुई बस में 35 लोग सवार थे। बस में अधिकतर बच्चे शामिल थे क्योंकि शनिवार होने की वजह से स्कूलों में हाफ डे था। बस सवार 25 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने बस को रस्सी की मदद से नहर से बाहर निकालने की कोशिश की। मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद व बचाव में जुट गए हैं। मृतकों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

तैरकर भागे कंडक्टर और ड्राइवर

चश्मदीदों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी। राइट टर्न लेते वक्त बस ने अपना कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि नहर से तैरकर कंडक्टर और ड्राइवर बाहर आए और फरार हो गए।