23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धालुओ से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 20 घायल

श्रद्धालुओ से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 20 घायल
less than 1 minute read
Google source verification
piprya road accident 1 death 20 injured

श्रद्धालुओ से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 20 घायल

बनखेड़ी. बनखेड़ी के बामनवाड़ा और खैरी के बीच शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में १ महिला की मौत हो गई और २० लोग घायल हो गए, घायलों को बनखेड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खैरा घाट नर्मदा नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने कुशवाहा परिवार के सदस्य गए थे, लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर बामनबाड़ा खैरी के बीच पलट गई। दुर्घटना में ५५ वर्षीय शांतिबाई पति मदन लाल की मौत हो गई, 20 अन्य घायल हो गए।

ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे इसमें अधिकांश महिलाएं थी। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया। ट्रॉली में अधिकांश कुशवाहा परिवार के सदस्य थे। घायलों में गुडडीबाई 35, प्रियांस 42, रुपवती एवं लक्ष्मी को गंभीर घायल होने पर रैफर किया गया है। सुनीता१६, प्रमवती ३२, बैजंती ५०, प्रियंका ठाकुर २४, ब्रजलता ३०, रानी ५०, बसंती २४, अनीता, मालती १६, मोना १२, ज्योति ३७, मारुति ३० वर्ष घायल इै इन्हें बनखेड़ी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। खबर लगते ही पुलिस, १०८और चार एबुलेंस से घायलों को घटना स्थल से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।