देश भर से आ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया था और सरकार से चर्चा की मांग की थी। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा, “ये सच है कि देश में कई जगह लिंचिंग की घटनाएं हो रही है, इसमें कई लोगों की मौतें भी हुई है। घटना की निंदा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि , “ये घटनाएं अफवाहों और संदेह के आधार पर होती हैं, राज्य सरकारों की ये जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ वे कार्रवाई करें।”