20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक: छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप में टीचर गिरफ्तार, सुधार गृह की लड़कियों को बनाता था निशाना

राज्य केकिशोर गृह में रहने वाली चार अनाथ लड़कियां के साथ यौन शोषण और छेड़छाड़ होने की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
sexuall

कर्नाटक: छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप में टीचर गिरफ्तार, सुधार गृह की लड़कियों को बनाता था निशाना

बेंगलूरु। दक्षिण राज्य कर्नाटक में एक टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने अनाथ लड़कियों का यौन शोेषण किया। 51 वर्षीय आरोपी टीचर बास्वाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- जिसने लगाया बलात्कार का आरोप अब उसी के साथ पब में अभद्रता करते रोनाल्डो का वीडियो हुआ वायरल
अनाथ लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप
खबरों के मुताबिक, सरकारी स्कूल टीचर बास्वाराज को हाई स्कूल की छात्राओं के छेड़छाड़ और यौन शोषण करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। बाल कल्याण समिति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस (पोक्सो) एक्ट और एससीट/एससी कानून के तहत मामला दर्ज हुआ। घटना कलाबुरागी जिले के गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल की है। कलाबुरागी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, " कल हमें एक शिकायत मिली कि राज्य के किशोर गृह में रहने वाली चार अनाथ लड़कियां के साथ यौन शोषण और छेड़छाड़ की गईं। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है। "

यह भी पढ़ें- S-400 मिसाइल डील: नरम पड़ा अमरीका, कहा- प्रतिबंधों का मकसद मित्र देशों को नुकसान पहुंचाना नहीं

सुधार गृह मेें रहने वाली लड़कियों पर रहती थी नजर
एसपी शशि कुमार ने साथ ही में ये भी जानकारी दी कि हो सकता है कि आरोपी जुवेनाइल होम्स ( सुधार गृह ) में रहने वाली लड़कियों को निशाना बनाता हो, क्योंकि वह लड़कियां पुलिस के कम रिपोर्ट दर्ज कराती हैं उनकी तुलना में जो लड़िकयां अपने परिवार के साथ रहती हैं, इस तरह वह उनका यौन उत्पीड़न करता रहा। फिजिकल एजूकेशन पढ़ाने वाले आरोपी बास्वाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जा रही है।