
कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकियों ने युवक को बनाया निशाना, गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुलजारपोरा की है। मृतक की पहचान मंजूर अहमद लोन के रूप में हुई है। मंजूर डोगरीपुरा का रहना वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकी मंजूर को अपने साथ जबरन उठा ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
यह खबर भी पढ़ें— घर से बाहर तक नहीं निकल सकता जैश सरगना मसूद अजहर: सुषमा स्वराज
वह जवान नहीं बल्कि एक भगोड़ा था
उधर, इससे पहले भारतीय सेना ने साफ किया कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में एक युवक की आतंकवादियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी, वह जवान नहीं बल्कि एक भगोड़ा था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया के अनुसार भर्ती शौकत अहमद नाईक ने कभी एक जवान के रूप में शपथ नहीं ली थी। उसे 15 जनवरी 2018 को प्रादेशिक सेना में पंजीकृत किया गया था। वह जम्मू एंड कश्मीर के लाइट इंफ्रेंट्री (जेएकेएलआई) रेजीमेंट सेंटर में 21 मार्च 2018 को गया।
तीन दिन की छुट्टी पर गया और कभी नहीं लौटा
यह व्यक्ति 14 सितंबर 2018 को तीन दिन की छुट्टी पर गया और कभी नहीं लौटा। प्रवक्ता के अनुसार उसे 17 सितंबर को भगोड़ा घोषित किया गया था। इससे पहले पुलिस सूत्रों ने कहा था कि जेएकेएलआई के जवान आशिक हुसैन (25) की पुलवामा जिले के पिंगलेना गांव में आतंकवादियों ने हत्या कर दी। आपको बता दें कि पुलवामा हमले और उसके बाद पाकिस्तान में की गई भारतीय एयर स्ट्राइक के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं।
Updated on:
15 Mar 2019 09:31 am
Published on:
15 Mar 2019 07:33 am

बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
