दरअसल, एलओसी पर सख्ती के चलते आतंकी उस पार नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें हथियार और पैसे दोनों की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर ही करनी पड़ रही है। हथियारों की लूट का मामला सिर्फ कश्मीर घाटी का नहीं है, देश के कई राज्यों में इस तरह की साजिश रची जा रही है। लेकिन दक्षिण कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, बारामूला, सोपोर आदि में इस तरह की वारदातें काफी ज्यादा होती हैं। सुरक्षाबलों से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से चल रही रिपो्र्ट्स के मुताबिक अधिकतर स्थानीय आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के जंगलों में ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग में हथियारों की लूट और बैंकों में डकैती भी शामिल है।