
कश्मीर: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाक सैनिकों ने की गोलीबारी, 2 आम लोग घायल
नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लघंन किया है। पाक सैनिकों ने शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। वहीं, भारतीय जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते ही पाक के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में 2 स्थानीय निवासियों के घायल होने की खबर सामने आई है।
मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में भारी गोलीबारी
आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जम्मू एवं कश्मीर ? के पुंछ जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार लगभग रात आठ बजे पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ जिले के मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।
पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन
आपको बता दें कि कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलवामा हमले और भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद इन घटनाओं में तेजी देखने को मिली है। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो सीमा पर फायरिंग के पीछे पाक सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों को उकसाने की साजिश होती है। हालांकि ऐसी घटनाएं सीमा पार से घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने को लेकर भी की जाती हैं।
Updated on:
06 Apr 2019 10:31 am
Published on:
06 Apr 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
