25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल: गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात

बुरी तरह से पीटे जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने 33 वर्षीय एक निजी बस चालक की लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटा था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था तब यह घटना हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
murder10.jpg

murder

केरल के त्रिसूर जिले में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए व्यक्ति की पीट—पीटकर कर दी गई है। यह खौफनाक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक 33 वर्षीय निजी बस चालक, जिसे कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने पीटा था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में अब तक आठ आरोपियों की पहचान की है। घटना 18 फरवरी को हुई और 21 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मृतका की पहचान सहर के रूप में हुई है।


इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। पास के एक मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में सहर को रात में अपनी महिला मित्र के घर से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान कुछ लोगों उससे पूछताछ करते हुए भी नजर आए।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! महिला को पहले चप्पल-जूतों से पीटा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने शख्स की खूब पिटाई की। पीटने के बाद सहर घर चला गया। दूसरे दिन अत्यधिक दर्द के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते के अंदर ही सहर की तबीयत खराब हो गई थी और कल दोपहर को उसकी मौत हो गई है। उसे इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में अब तक आठ आरोपियों की पहचान की है। मामले की जांच की जा रही है।