बताया जाता है कि तीन भाई और एक बहन में वसीम सबसे छोटा भाई था। परिवार के बीच सबसे कम बोलता था। वसीम के घर लौटने पर परिवार उसकी शादी करना चाहता था, इसके लिए रिश्ते देख रहा था। लेकिन इसके पहले कि वसीम अपने घर रांची पहुंचता, उसकी पाली थाना क्षेत्र में चैतमा के करीब ढाई किमी दूर ग्राम गोपालपुर के बांध में लाश मिली। शव को कई टुकड़ों में काटकर पिट्ठू बैग और बोरी में भरकर पानी में फेंका गया था।