11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में अपराधी बेखौफ, द्वारका साउथ इलाके में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Lawyer Murder in Delhi: राजधानी दिल्ली में भी अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। शनिवार को यहां दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
delhi_advocate.jpg

Lawyer Killed in Dwarka South Delhi Police Searching for bike riding Miscreants

Lawyer Murder in Delhi: दिल्ली में एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार शाम चार बजे की है। मारे गए वकील की पहचान वीरेंद्र कुमार नरवाल के रूप हुई है। वीरेंद्र कुमार नरवाल पटियाला हाउस कोर्ट में वकील थे। शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर वीरेंद्र कुमार नरवाल हत्या कर दी। वीरेंद्र कुमार नरवाल द्वारका सेक्टर 12 के रहने वाले थे। द्वारका में मणिपाल हॉस्पिटल के सामने वीरेंद्र कुमार नरवाल को गोली मार दी गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शाम से समय भीड़-भाड़ भरी सड़क पर गोली मारने की घटना से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। गोली मारने की घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची। और मामले की छानबीन शुरू कर दी।


द्वारका सेक्टर 8 की रेड लाइट के सामने वारदात-


द्वारका सेक्टर 8 की रेड लाइट के ठीक सामने मणिपाल हॉस्पिटल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बाइक चलाने वाले बदमाश ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। वकील पर गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए, लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी।


पुरानी रंजिश की आशंका, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस-

शुरुआती जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। इस मामले में कई टीम बना दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ले रही है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शाम 4:20 पर पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया था कि सेक्टर-1 द्वारका के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने अर्टिगा गाड़ी पर बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी।


मामले की जांच के लिए टीम गठित-


मृतक वकील वीरेंद्र कुमार सेक्टर 12 द्वारका के रहने वाले थे। उनकी हत्या के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। इस मामले में कई टीम बना दी गई है।

यह भी पढ़ें - 7 आरोपी, 120 गवाह, 800 पन्नों की चार्जशीट, क्या अंजलि को मिलेगा इंसाफ?