
Vandana Singh, wife of infamous mafia Dhruv Kumar Singh alias Kuntu Singh
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नाम एक बार फिर सुर्खीयों में है। बता दें कि कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह काफी समय से फरार चल रही थी। जिसके बाद वंदना सिंह ने 16 जून (शुक्रवार) को अदालत के सामने पदार्पण कर दिया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
टॉप 10 अपाराधियों की लिस्ट में शामिल है नाम
आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले के जीयनपुर के छपरा सुल्तानपुर गांव का रहने वाला कुंटू सिंह का नाम यूपी पुलिस की टॉप 10 अपराधियों की सूची में नाम शामिल है। माफिया कुंटू सिंह पर हत्या, लूट, मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। कुंटू सिंह डी -11 गैंग का सरगना है।
पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या के बाद जेल में है कुंटू
गौरतलब है कि आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू का चचेरा भाई है। साल 2013 में उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से वह जेल में बंद है।
वंदना सिंह पर था 25 हजार का इनाम
कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद शुक्रवार यानी 16 जून को वंदना सिंह ने अदालत के सामने आत्मसर्मपण किया था। जिसके बाद अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
Updated on:
21 Jun 2023 01:10 pm
Published on:
21 Jun 2023 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
