दोनों एक - दूसरे से करना चाहते थे शादी
दरअसल, शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना इलाके में रहने वाली 30 साल की प्रिया का 24 वर्षीय प्रीति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहां मोहब्बत करते थे और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। प्रिया लड़के की तरह बर्ताव करती थी। प्रीति, प्रिया का सेक्स बदलवाकर शादी करना चाहती थी। प्रीति और उसकी मां उर्मिला ने मोहम्मदी क्षेत्र के निवासी तांत्रिक रामनिवास से मुलाकात की और प्रिया का सेक्स बदलवाने का झांसा देकर मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।