
गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 70 साल।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में हिंसक भीड़ द्वारा दो साधुओं और एक चालक की हत्या के मामले सीआईडी ने 24 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक की उम्र 70 साल है। गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं। अब तक इस मामले में 248 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई लोगों को जमानत भी दे दी गई है।
आरोपियों में प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल
महाराष्ट्र सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल की घटना के सिलसिले में पुलिस ने 24 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार नाबालिग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक एमटेक डिग्री धारक और एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल हैं।
बता दें कि इस मामले में गिरफ्तार 248 लोगों में से कई लोगों को जमानत मिल चुकी है। हाल ही में ठाणे की एक अदालत ने पालघर भीड़ हत्या मामले में गिरफ्तार 47 लोगों को जमानत दी थी। जिला न्यायाधीश पीपी जाधव ने आदेश दिया कि आरोपियों को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए की जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश दिया था। इस मामले में अब तक 105 लोगों को जमानत दी जा चुकी है।
Updated on:
24 Dec 2020 12:04 pm
Published on:
24 Dec 2020 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
