
महाराष्ट्र में गढ़चिरौली नक्सल हमला, मतदान स्थल पर किया विस्फोट
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। इन राज्यों के मतदाता दोनों के लिए वोट कर रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलवादियों ने आईईडी धमाका कर दिया है। यह धमाका एक पोलिंग बूथ के पास हुआ है। हालांकि धमाके में अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
तेज आवाज के साथ हुए धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लगते भी भारी पुलिस बल घटनास्थल के रवाना हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इसके साथ आसपास के क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
डुमरिया क्षेत्र से किया गया था बम बरामद
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार की गया सीट के डुमरिया क्षेत्र से बम बरामद किया गया था। बम मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह बम डुमरिया इलाके के एक गांव से मिला है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आपको बता दें कि बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में हो रहे मतदान के दौरान 70़.66 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 7,486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Updated on:
11 Apr 2019 03:14 pm
Published on:
11 Apr 2019 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
