
बुलढाना: पिता ने अपनी बेटी के साथ की सारी हदें पार, मासूम से रेप करने पर पत्नी ने दर्ज कराया मामला
बुलढाना। मासूम बच्चियों से रेप की खबरें लगातार आ रही हैं। नाबालिग बच्चियों को दरिंदे अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। कई मामले तो ऐसे आए हैं जिनमें खुद पीड़िताओं के पिता ने ही दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है महाराष्ट्र के बुलढाना से। यहां खामगांव में एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पिता ने ही बलात्कार कर दिया।
अकेले में बच्ची से किया रेप
कलयुगी पिता ने इस हैवानियत को 13 सितंबर को अंजाम दिया था। घर में बच्ची अकेली थी। तभी उसके पिता ने उसके साथ सारी हदें पार कर दी। घिनौनी हरकत करने के बाद जालिम बाप ने अपनी बेटी को धमकाया भी। उसने मासूम बच्ची को इस घटना के बारे में किसी से भी ना कहने को कहा। जिससे बच्ची डर गई। उसने इस शैतानी करतूत के बारे में किसी से नहीं कहा।
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बच्ची की हालत बिगड़ने पर इस घिनौनी हरकत के बारे में पीड़ित बच्ची ने अपनी मां से पूरी कहानी बयां की । जिसके बाद बाद पीड़िता की मां ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल में बलात्कार
वहीं हैदराबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर पांच साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल के कर्मचारी ने ही स्कूल परिसर में बलात्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर, बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Updated on:
16 Sept 2018 08:19 am
Published on:
16 Sept 2018 08:19 am
