
नियमित उड़ान के दौरान एक हादसे में लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी ऑफिसर सुनील कुमार की मौत।
नई दिल्ली। दक्षिण भारत के कोच्चि में रविवार को पैराग्लाइडिंग ( paragliding ) के दौरान एक हादसे में दो पैराग्लाइडर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पैराग्लाइडरों को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नौसेना के दोनों अधिकारियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दोनों नौसैनिक शक्ति ग्लाइडर रोज की तरह रविवार को भी ट्रेनिंग पर था। दोनों ने आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। तभी ये हादसा हुआ और दो जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में लेफ्टिनेंट राजीव झा और नेवी ऑफिसर सुनील कुमार की मौत हो गई।
इस हादसे के बारे में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह ये दुर्घटना में हमने दो बहादुर जवानों को खो दिया। उन्होंने कहा कि नौसैनिक शक्ति ग्लाइडर एक नियमित अभ्यास कर रहा था और सुबह आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। इसके बाद करीब सात बजे थोप्पुमडी नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जांच शुरू
इस हादसे में घायल लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी ऑफिसर सुनील कुमार को दुर्घटनास्थल से बचा लिया गया था। दोनों नौसैनिक अधिकारियों को आईएनएचएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक साउथ नौसेना कमान द्वारा घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
कल कारवार में भी हुई थी 1 अधिकारी की मौत
बता दें कि शनिवार को दिल्ली से 500 किलोमीटर दूर कारवार में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई थी। इस हादसे में उसका प्रशिक्षक बच गया था। इस मामले में नौसैनिक अधिकारी और उसका प्रशिक्षक रबीन्द्रनाथ टैगोर तट पर पैराग्लाइडर उड़ा रहे थे। इस दौरान उसमें कुछ खामी आ गई और वह समुद्र में गिर गया।
Updated on:
04 Oct 2020 12:21 pm
Published on:
04 Oct 2020 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
