5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satta Matka 2020 : लॉकडाउन तोड़कर लगा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा

Satta Matka : एक युवक को पुलिस ने सट्टा ( Satta Gambling ) लगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से सट्टे ( Playing Betting ) की पर्चियों के साथ 2520 रुपए बरामद हुए है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर रनियाला गांव में जफरू नाम का युवक शहर के मदापुर रोड पर सट्टा खाईकी कर रहा है। युवक पर गैंबलिंग एक्ट ( Gambling Act ) के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Man arrested by Police for Betting during Coronavirus Lockdown

नई दिल्ली।
satta matka : कोरोना ( Coronavirus ) के कहर के बीच देशभर में लॉकडाउन ( lockdown ) किया हुआ है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस सख्ताई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रही है। लेकिन, कुछ शातिर लोग लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) में भी गैरकानूनी काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हरियाणा के गुड़गांव से सामने आया है। जहां एक युवक को पुलिस ने सट्टा ( Satta Gambling ) लगाते गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से सट्टे ( Playing Betting ) की पर्चियों के साथ 2520 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है।

Satta King 2020: कोरोना के कहर के बीच धड़ल्ले से चल रहा सट्टे का कारोबार

लॉकडाउन का उल्लंघन
बता दें कि फिरोजपुर झिरका पुलिस चौकी के जवानों ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी सिटी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर रनियाला गांव में जफरू नाम का युवक शहर के मदापुर रोड पर सट्टा खाईकी कर रहा है। बलबीर सिंह ने पुलिस को बोगस ग्राहक बनाकर रुपए के साथ उसे युवक के पास भेजा। उसने जैसे ही पैसे लिए, पुलिस ने उसे दबोच लिया। युवक पर गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।