8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में धोखाः आफताब ने श्रद्धा की बेरहमी से की हत्या, शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Aftab Poonawala and Shardha Love Story and Murder: राजधानी दिल्ली में छह माह पहले हुई हत्या की एक खौफनाक वारदात का आज खुलासा हुआ है। आफताब नामक युवक ने श्रद्धा नामक अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की और उसके शव को कई टुकडों में कर दिल्ली में कई जगहों पर फेंक दिया।

3 min read
Google source verification
aftab_poonawala_and_shardha_love_story.jpg

Mumbai man Kills live in partner cut her body into 20 pieces then threw in different areas of delhi

Aftab Poonawala and Shardha Love Story and Murder: प्यार, धोखा और फिर बेरहमी से हत्या... शादी का दवाब बनाने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर उसे कई दिनों तक सुनसान इलाकों में फेंकता गया। दिल दहला देने वाली यह घटना राजधानी दिल्ली से सामने आई है। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। आफताब ने पूछताछ में श्रद्धा नामक लड़की को मारने की बात कबूल ली है।

आफताब की गिरफ्तारी के बाद प्यार में खौफनाक अंत की यह कहानी काफी चर्चा में है। छह महीने पहले हुई इस खौफनाक वारदात के सनसनीखेज खुलासे के लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन पार्टनर और प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें 18 दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता रहा।


मिली जानकारी के अनुसार 26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। करीब एक साल पहले श्रद्धा अफताब के साथ रहने के लिए मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुई थी। बताया गया कि श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में काम करते थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों प्यार करने लगे, लेकिन दोनों के रिश्तों से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे, जहां आफताब ने उसकी हत्या की।


मामले की पुष्टि करते हुए साउथ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने बताया, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।


मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने के लिए आफताब ने आरी का इस्तेमाल किया। उसने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। इसके बाद रोज रात के करीब दो बजे वह बैग में रखकर इन्हें फेंकने के लिए ले जाता था। पुलिस के अनुसार आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए।


श्रद्धा के परिजनों ने बताया कि 18 मई के बाद से श्रद्धा ने परिवार का फोन उठाना बंद कर दिया। जब काफी दिनों तक उसका फोन पिक नहीं हुआ तो चिंता हुई। फिर श्रद्धा के पिता विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे इसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। जिसके बाद उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।


श्रद्धा की पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आफताब ने पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। श्रद्धा शादी के दबाव बना रही थी। इसलिए तंग आकर हत्या कर दी। पुलिस ने आफताब के बताए जगहों से श्रद्धा के शव की टुकड़े बरामद किए है। इधर दिल दहला देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा के लिए न्याय की मांग जोर पकड़ रही है।

यह भी पढ़ें - मामूली विवाद में रिटायर IB ऑफिसर की बेरहमी से हत्या, 4 दिन बाद खुला राज