सुशील कुमार को जिस पहलवान सागर की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। सूत्रों की मानें तो सागर पहलवान की मौत सिर पर कोई भारी वस्तु लगने की वजह से हुई थी। यह कोई लोहे की रॉड या लकड़ी का डंडा भी हो सकता है, जिससे बहुत तेजी से प्रहार किया गया हो। सूत्रों के अनुसार सिर पर चोट लगने से बुरी तरह घायल सागर का खून काफी मात्रा में बह गया था। जबकि हॉस्पिटल पहुंचते—पहुंचते उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। इसके साथ ही सागर की बॉडी पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे।