
मुजफ्फरपुर में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद हैवानों ने इंसानियत कर दी तारतार
पटना। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म की एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस जघन्य वारदात में एक महिला के साथ पहले चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया गया। अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
महिला की स्थिति चिंताजनक
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर ग्लास को निकल दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं,इस मामले में ग्रामीणों और पीड़ित महिला के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पति की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कंधे पर लादकर अस्पताल में भर्ती करवाया
घटना 14 नवंबर की है। महिला अपने धान की रखवाली कर रही थी। पति का आरोप है कि मुंह पर गमछा बांधे चार युवकों ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया और इसके बाद इतने से भी उन हैवानों का मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। महिला के बेहोश हो जाने पर उसे उसी स्थिति में छोड़कर सभी फरार हो गए। बाद में पति ने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में खेत से बरामद किया और कंधे पर लादकर अस्पताल लाया और भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला का प्राइवेट पार्ट काफी क्षतिग्रस्त है और शरीर से अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Published on:
16 Nov 2018 03:18 pm
