27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरा चूहा फेंकने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने की पड़ोसी की हत्‍या

आरोपी ने चूहा फेंकने वाले की लोहे के रॉड से इतनी ज्‍यादा ताबड़तोड़ पिटाई कर डाली कि वह बेहद गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 6 Oct 2018, 8:08 PM IST

मरा चूहा फेंकने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने की पड़ोसी की हत्‍या

मरा चूहा फेंकने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने की पड़ोसी की हत्‍या

नई दिल्ली : राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और हत्‍या की वारदात बढ़ती जा रही है। नई दिल्‍ली के मीर विहार इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक बेहद मामूली बात पर एक व्‍यक्ति ने अपने पड़ोसी की जान ले ली। बात इतनी सी थी कि आरोपी के पड़ोसी ने एक खाली पड़े प्लॉट में एक मरा चूहा फेंक दिया था। बस इसी बात पर नाराज आरोपी ने चूहा फेंकने वाले की लोहे के रॉड से इतनी ज्‍यादा ताबड़तोड़ पिटाई कर डाली कि वह बेहद गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। खून से लथपथ उस युवक को तुरत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौकाए वारदात से आरोपी को पकड़ लिया है।

परिजनों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक का इलाज दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्‍टमॉर्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया। परिजनों ने इसके बाद सड़क पर शव रख कर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्‍हें समझा-बुझा कर उन्‍हें सड़क से शव ले जाने के लिए मनाया।

ये है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रिका (39) अपने परिवार के साथ मीर विहार के एम-ब्लॉक में अपनी पत्‍नी और तीन बच्‍चों के साथ रहते थे। वह पेंटर थे। 2 अक्टूबर को उनके घर में एक चूहा मर गया तो उन्‍होंने उसे उठा कर घर के पास खाली पड़े एक प्लॉट में फेंक दिया। मरे चूहे से बदबू उठने लगी तो उनके पड़ोसी विजय ने ऐतराज जताया और चूहा को वहां से हटाकर कहीं और फेंकने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहसाबहसी होने लगी। गुस्‍से में विजय ने चंद्रिका के सिर पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। वह इस वार को सह नहीं सके और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।