12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पेन में लागू होगा नया बलात्कार कानून, पीएम बोले- लड़की की ‘ना’ का मतलब ‘ना’ ही होगा

स्पेनिश कानून के जानकरों के अनुसार नया कानून बेहद सख्त है। इस कानून के अनुसार यानी कोई लड़की या महिला अगर शारीरिक संसर्ग के लिए स्पष्ट तौर पर ‘हां’ नहीं कहती है या फिर चुप रहती है तो उसके साथ किए गए संसर्ग को रेप माना जाएगा।

2 min read
Google source verification
Spain

स्पेन में लागू होगा नया बलात्कार कानून, पीएम बोले- लड़की की 'ना' का मतलब 'ना' ही होगा

मैड्रिड। यूरोप में रेप और यौन हिंसा को लेकर छिड़ी बहस में अब एक नया मोड़ आ गया है। यूरोप के एक देश स्पेन में एक नया बलात्कार कानून बनाया जा रहा है। इस कानून के तहत सेक्स के लिए लड़की के मना करने से ज्यादा तवज्जो उसके खुले तौर पर 'हां' कहने को दिया गया है।

क्या खास है इस कानून में

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने नए कानून के बारे में बोलते हुए संसद में कहा, “अगर लड़की ‘नहीं’ कहती है तो इसका मतलब है ‘नहीं’। अगर वह ‘हां’ नहीं कहती है तो इसका मतलब भी ‘नहीं’ होगा।”

पाकिस्तान की सियासत से सात दशक में बाहर हुआ कश्मीर का मुद्दा, भारत के पास ही रहेगा 'जन्नत'!

स्पेनिश कानून के जानकरों के अनुसार नया कानून बेहद सख्त है। इस कानून के अनुसार यानी कोई लड़की या महिला अगर सेक्स के लिए स्पष्ट तौर पर ‘हां’ नहीं कहती है या फिर चुप रहती है तो उसके साथ किए गए सेक्स को रेप माना जाएगा। किसी भी यौन संपर्क को उस हर स्थिति में रेप माना जाएगा, अगर महिला ने उसके लिए खुलकर सहमति नहीं दी हो। कोई भी शारीरिक संबंध तब रेप नहीं माना जाएगा जब तक कि महिला ने उसके लिए स्पष्ट तौर पर सहमति दी हो।

2016 के बाद सख्त हुआ स्पेन

स्पेन में रेप के विरुद्ध कड़े कानूनों की मनाग लम्बे समय से की जा रही थी।इस कानून को लाए जाने की सबसे बड़ी वजह थी 2016 में हुए रेप का एक मामला, जिसमें पांच लोगों ने एक लड़की के साथ रेप किया था। बाद में उचित कानूनों और सबूतों के अभाव में पाँचों दोषियों को गैंगरेप के आरोपों से बरी कर दिया गया। अदालत ने कहा कि रेप के दौरान लड़की चुप रही इसका मतलब है कि कहीं न कहीं वह रेप के लिए रजामंद थी। इस फैसले के बाद स्पेन की जनता सड़कों पर उतर आई और यहीं से रेप को लेकर स्पेन के कानून में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी।

अदालत के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन

अदालत ने पांचों लोगों को बलात्कार की बजाय कम गंभीर समझे जाने वाले अपराध यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया।इस फैसले के खिलाफ स्पेन में भारी प्रदर्शन हुए। लोगों ने अदालत के तर्कों को स्वीकार नहीं किया और कहा कि जबकि वीडियो में साफ़ जाहिर है कि महिला के साथ जबरदस्ती सेक्स किया जा रहा है, फिर भी अदालत इसे सिर्फ यौन उत्पीड़न की घटना कैसे मान सकती है।

कनाडा में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों की 'नो इंट्री, एयरपोर्ट से वापस भेजे गए

असल में 2016 की घटना के दौरान लड़की की चुप्पी को उसकी सहमति मान ली गई। इसके कारण गैंग रेप का यह मामला सहमति और असहमति के बीच फंस गया। नए कानून के तहत अब स्पेन भी जर्मनी, ब्रिटेन और कनाडा जैसे गिनती के देशों में शामिल होने जा रहा है जहां सहमति के बिना सेक्स को अपराध माना गया है।

स्पेन में रेप के बढ़े मामले

स्पेन में इन दिनों रेप के मामले बढ़ रहे हैं। अब आने वाले इस नए बलात्कार कानून से मानवाधिकार और महिला संगठन खुश हैं। दावा किया जा रहा है कि इस कानून से स्पेन में यौन अपराधों को कम करने में मदद मिलेगी। स्पेन में महिलाओं की हालत बहुत चिंता जनक है। 2017 में 1.58 लाख महिलाएं यौन हिंसा का शिकार हुईं, हालांकि सरकार ने रेप और हिंसा पर काबू पाने के लिए 1 अरब यूरो का स्पेशल फंड भी बनाया है।