28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NIA ने PFI के दो सदस्यों पर 5-5 लाख का इनाम किया घोषित, BJP कार्यकर्ता की हत्या का मामला

NIA Declared Reward on Two PFI Members: कर्नाटक में पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या की गई थी। प्रवीण नेट्टारू की हत्या का आरोप पीएफआई पर लगा था। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि दो अभी भी फरार है। जिनपर इनाम की घोषणा की गई है।

2 min read
Google source verification
259.jpg

NIA declared reward of Rs 5 lakh each Against Two PFI Members

NIA Declared Reward on Two PFI Members: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को दो भगोड़ों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। एनआईए ने इन दो भगोड़ों की तस्वीर और इनका नाम, पत्ता आदि शेयर करते हुए इनपर घोषित इनाम की जानकारी दी। एनआईए की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन दोनों के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। एनआईए द्वारा इनाम घोषित किए जाने की जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है। समाचार एजेंसी के अनुसार प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दो भगोड़े सदस्यों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी तलाश रही है। इन दोनों पर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का आरोप है। प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। ऐसे में इनकी गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रीय एजेंसी ने लोगों की मदद मांगी है।


प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्य हैं दोनों बदमाश


दरअसल कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2 वांटेड आरोपियों पर 5-5 लाख रूपए का इनाम घोषित किया है। जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, वो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के सदस्य भी हैं। एनआईए ने आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दक्षिण कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं दोनों भगोड़े

जांच एजेंसी ने बताया कि कोडाजे मोहम्मद शरीफ और मसूद की जानकारी देने वाले को 5-5 लाख रुपये कैश इनाम दिया जाएगा। दोनों ही वांटेड आरोपी दक्षिण कन्नड़ जिले के रहने वाले हैं और हत्या के बाद से ये दोनों फरार हैं। एनआईए ने कहा है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आप में यदि किसी को इन दोनों भगोड़े बदमाशों में बारे में कोई जानकारी मिले तो वो एनआईए को सूचना देकर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम हासिल कर सकते हैं।


पिछले साल जुलाई में हुई थी प्रवीण नेट्टारू की हत्या


गौतरलब है कि पिछले साल जुलाई में दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने धारदार हथियार से हमला कर प्रवीण नेट्टारू को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के वक्त प्रवीण अपने घर जा रहा था। इस हत्याकांड के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। वहीं इस मामले में 10 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - कर्नाटक में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, देर रात धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता