ठीक दिशा में चल रही है जांच: पुलिस
दिल्ली पुलिस का कहना है कि जांच सही दिशा में चल रही है लेकिन आरोपी हांडा अब जांच में मदद नहीं कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार को 3 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और फोन लोकेशन के आधार पर क्राइम सीक्वेंस को वेरिफाई किया है। साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि इमामले में आरोपी मेजर हांडा के भाई को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा क्योंकि उसको इस कत्ल के बारे में काफी जानकारी है।