मौके से फरार हुआ आरोपी
महिला के मुताबिक पुलिस को फोन करने पर उसकी आबरू किसी तरह बच पाई, युवक इस दौरान उसे धमकी देते हुए भाग गया कि यदि उसने थाने में इस मामले को पहुंचाया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला के मुताबिक, इस मामले की शिकायत जब उसने पुलिस अधीक्षक से कि तो उनके कहने पर वो मऊ थाने गई जहां मामले में लीपापोती की जा रही है। अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई दर्ज नहीं की गई। महिला के मुताबिक उसे अपनी जान का डर सता रहा है और पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है।