scriptओडिशा के ढेंकनाल में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत | Odisha 4 dead 5 injured after rice mill wall collapsed in dhenknal market | Patrika News
क्राइम

ओडिशा के ढेंकनाल में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

ओडिशा में बड़ा दर्दनाक हादसा
चावल मिल की दीवार गिरने से चार लोग मरे
हादसे के वक्त लगा था साप्ताहिक बाजार

नई दिल्लीJun 09, 2019 / 12:26 pm

धीरज शर्मा

crime

ओडिशा के ढेंकनाल में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

नई दिल्ली। ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के ढेंकनाल में रविवार के दिन बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें लोगों की जान तक चली गई। दरअसल ढेंकनाल में दीवार ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसे की वजह से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल प्रशासन मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंच गया है और राहत काम शुरू कर दिया गया।

ये है पूरा मामला
ये दर्दनाक हादसा ढेंकनाल शरहर के बाहरी इलाके में अससुआ बाजार में हुआ है। जहां एक चावल मिल की दीवार अचानक गिर गई। इस दीवार के गिरने से करीब 10 लोग इस चपेट में आ गए। इनमें से चार ने तो वहीं दम तोड़ दिया जबकि 5 लोग इसमें घायल हो गए हैं। एक को मामूली चोट आई है। घायल पांच लोगों को करीब के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
असलम शेर खां ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस अध्यक्ष बनने की जताई मंशा

https://twitter.com/hashtag/Odisha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सभी बेचते थे सब्जी
हादसे में मरने वालों में तीन पुरुष एक महिला शामिल हैं। इन मृतकों की पहचान राम चंद्र साहू, अभिमन्यु बिस्वाल, टीना बेहरा और संग्राम के रूप में हुई है। खास बात यह है कि ये सभी सब्जी बेजने का काम करते थे।
आपको बता दें कि रविवार को बाजार में साप्ताहिक मार्केट लगा था। इसी माक्रेट में सब्जी वाले अपनी सब्जियां बेच रहे थे। ये बाजार चावल मिल के सटा हुआ था।
वायुसेना का बड़ा ऐलान, लापता विमान AN-32 के बारे में जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

अचानक मिल की एक दीवार ढह गई जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। दीवार के मलबे के नीचे आने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ओडीआरएएफ और फायर सर्विसेज के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Crime / ओडिशा के ढेंकनाल में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो