5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Lottery Scam: लॉटरी के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान

ऑनलाइन लॉटरी ( Online Lottery Scam ) के नाम पर ठगी का बड़ा खेल चल रहा है मिलियन डॉलर्स की लॉटरी ( Online Lottery 2020 ) की बात कह कर स्कैमर्स उनके साथ फ्रॉड करते है। ऐसे में हर यूजर को सावधान रहना चाहिए। तकनीकी दुनिया में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी ( Online Fraud ) का शिकार हो रहे हैं ठग सबसे पहले एक एसएमएस, व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए एक लिंक भेजते है

less than 1 minute read
Google source verification
Online Lottery Scam Be Safe from Online Lottery Satta Satta Matka

नई दिल्ली
Online Lottery Scam: तकनीकी दुनिया में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी ( Online Fraud ) का शिकार हो रहे हैं। यूजर्स को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिए ठग अलग-अलग तरीकें अपनाते हैं। ये ठग यूजर्स को व्हाट्सएप, फेसबुक या मैसेज के जरिए लिंक भेजते है और उनको अपना शिकार बनाते है। कुछ पैसों के लालच में लोग लिंक के जरिए अपनी बैंक डिटेल समेत निजी जानकारी शेयर कर देते हैं। इसी तरह ऑनलाइन लॉटरी ( Online Lottery Scam ) के नाम पर ठगी का बड़ा खेल चल रहा है। मिलियन डॉलर्स की लॉटरी की बात कह कर स्कैमर्स उनके साथ फ्रॉड करते है। ऐसे में हर यूजर को सावधान रहना चाहिए।

Satta King 2020: कोरोना के कहर के बीच धड़ल्ले से चल रहा सट्टे का कारोबार

इस तरह करते हैं ठगी ( Lottery 2020 )
ठग सबसे पहले एक एसएमएस, व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए एक लिंक भेजते है। यूजर को विश्वास में लेने के लिए ठग इस तरह के मैसेज लिखते हैं जैसे, आपको 50 लाख की लॉटरी निकली है और जीती हुई राशि लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें। उस लिंक पर क्लिक करने पर एक वेबसाइट खुलती है। जिस पर नाम, पता, बैंक अकाउंट डिटेल आदि जानकारी मांगी जाती है। यूजर अगर गलती से भी सारी जानकारी दे देता है तो वो ठगी का शिकार हो सकता है। ऐसे में आपको ऐसे लिंक से दूर रहना चाहिए।