5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Satta King 2020: लॉकडाउन का उल्लंघन कर खेला जा रहा सट्टे का खेल

-Satta King 2020: पुलिस ने दड़ा सट्टा ( Online Satta King 2020 ) लगाते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।-पुलिस ने गली नंबर 4 सेखा रोड बरनाला के पास छापा मारा तो सट्टा लगाते बिक्कर सिंह, कृष्ण लाल, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, मुख्त्यार सिंह को गिरफ्तार किया है।-लॉकडाउन ( Lockdown ) किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके ऑनलाइन सट्टेबाजी ( Satta King Matka ) का काम धड़ल्ले से चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली।
Satta King 2020 देश में कोरोना ( coronavirus ) का कहर जारी है। अब तक इस वायरस की वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार को पार कर गई हे। देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके ऑनलाइन सट्टेबाजी ( Satta King Matka ) का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसी बीच पुलिस ने दड़ा सट्टा ( Online Satta King 2020 ) लगाते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Online Satta Matka 2020 : लॉकडाउन में लगा रहे थे सट्टा, महिला समेत छह युवक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला में थाना सिटी दो पुलिस ने दड़ा सट्टा मामले में 5 आरोपियों को दबोचा है। आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन कर सट्टे का कारोबार चला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सहायक थानेदार अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सट्टे का कारोबार कर रहे है। जिस पर पुलिस ने गली नंबर 4 सेखा रोड बरनाला के पास छापा मारा तो सट्टा लगाते बिक्कर सिंह, कृष्ण लाल, बलवीर सिंह, सतीश कुमार, मुख्त्यार सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 5200 रुपये भी बरामद किए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Online Satta King : एक रुपए लगाओ 90 रुपए जीतो, पुलिस ने दर्ज किया मामला