
Operation of hookah bar continues despite ban
जोधपुर. नशे से बर्बाद होते युवाओं के भविष्य को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हुक्का पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन ठोस कार्रवाई व मिलीभगत के खेल में आज भी शहर में कई जगहों पर अवैध हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। जहां युवाओं को न सिर्फ हुक्के के नए नए फ्लेवर्स परोसे जा रहे हैं, बल्कि अलग-अलग केबिन बनाकर आसानी से हुक्का पिलाया जा रहा है। खासबात यह है कि एेसे हुक्का बार आमतौर पर शिक्षण संस्थानों, कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास संचालित हो रहे हैं।
25 से अधिक तरह फ्लेवर्स
पड़ताल के दौरान हुक्का बार में २५ से अधिक फ्लेवर्स के हुक्के बिकते दिखाई दिए। जिनमें से अधिकतर फलों के नाम से थे। इसमें नाइट क्वीन, कीवी, पान रसाना, मलाई पान, पान सालसा, रॉयल गोल्ड, सुपारी, रजनीगंधा, ग्रिप्स, मिंट, ओरेंज, वनीला, एक्स ऑन द बीच, कमिश्नर, वॉटरमैलन, डबल एप्पल, महफिल, कच्ची कैरी, स्प्रिंग वॉटर, रमाडा, स्ट्रॉबेरी, लेमन आदि फ्लेवर्स हुक्का बार में सर्व किए जाते हैं।
रेस्टोरेंट की आड़ चल रहे हुक्का बार
पत्रिका टीम ने रातानाडा, कलक्टर ऑफिस के आस पास पड़ताल की तो यहां पर रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित होते दिखाई दिए। संचालक भी कमाई के चक्कर में अलग-अलग केबिन बनाकर युवाओं को हुक्का पीने की सुविधा दे रहे हैं। शहर के शास्त्री नगर, सरदारपुरा, पावटा, रातानाडा, चौपासनी रोड, सरस्वती नगर, डीपीएस सर्किल आदि क्षेत्रों में अलग अलग जगह हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।
Updated on:
17 Jan 2020 08:43 pm
Published on:
17 Jan 2020 08:43 pm
