
AAP MLA Jagdeep Goldy Kambojs father arrested
AAP MLA Jagdeep Goldy Kambojs Father Arrested : आम आदमी पार्टी के नेता और जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कांबोज के पिता 67 वर्षीय सुरिंदर कांबोज को शुक्रवार को फाजिल्का में रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया गया। फाजिल्का की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर ने कहा कि सुरिंदर कंबोज समेत चार स्थानीय निवासियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 389 और 34 के तहत प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार की शिकायत पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में आप नेता गोल्डी कंबोज ने कहा, भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस है, चाहे जो भी इसमें शामिल हो। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, मैं दखल नहीं दूंगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो महिलाएं फरार चल रही है।
प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराई शिकायत
जलालाबाद कस्बे में रहने वाले 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी शिकायत में कहा कि गुरुवार को उन्हें स्थानीय निवासी रानो बाई का फोन आया। जिन्होंने कहा कि उन्हें किराए पर घर चाहिए। वह उसे डॉक्टर वाली स्ट्रीट पर एक संपत्ति दिखाने गया और उसके तुरंत बाद वापस आ गया। शाम को रानो ने उसे फोन किया और उसके 23 वर्षीय बेटे सुनील राय ने सुनील कुमार पर उसका फायदा उठाने का आरोप लगाया। कुछ मिनट बाद एक अन्य महिला ने उसे फोन किया और अशिष्टता से पूछा कि वह एक व्यापारी है या बलात्कारी है।
मामला सुलझाने के लिए मांगे 10 लाख रुपए
बाद में सुरिंदर कंबोज ने सुनील कुमार को फोन कर बताया कि राणो बाई प्रापर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अगर वह इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं तो वह उनसे मिल सकते हैं। जब सुनील कुमार सुरिंदर कंबोज के घर पहुंचे तो उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की।
यह भी पढ़ें- पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल अस्पताल में भर्ती
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जलालाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी ने कहा कि हमें शिकायत मिली और सुरिंदर कंबोज को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए लेते हुए पकड़ा गया। सुरिंदर कंबोज, रानो बाई, सुनील राय और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जबकि बेरोजगार सुरिंदर कांबोज और सुनील राय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दोनों महिलाएं फरार हैं।
आप नेता गोल्डी कंबोज ने कहा, मैं दखल नहीं दूंगा
इस मामले में आप नेता गोल्डी कंबोज ने कहा, भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस है, चाहे जो भी इसमें शामिल हो। उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से अपने पिता से दूर रह रहा हूं और इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। कानून अपना काम करेगा, मैं दखल नहीं दूंगा।
Published on:
21 Apr 2023 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
