scriptपंजाब पुलिस ने ISI के टेटर मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, AK-56 के साथ दो आतंकी गिरफ्तार | Punjab Police busted an ISI-backed Terror module 2 Members Arrested | Patrika News

पंजाब पुलिस ने ISI के टेटर मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, AK-56 के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2022 02:30:45 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

ISI-backed Terror module: पंजाब पुलिस ने आज पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग से जुड़े दो आतंकियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

punjab_police.jpg

ISI-backed Terror module: भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की साजिश आज एक बार फिर सामने आई है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) समर्थित टेरर मॉड्यूल का पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने इस टेटर मॉड्यूल को पकड़ते हुए दो आतंकियों को भी गिरफ्तार है। इन दोनों आतंकियों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

पंजाब पुलिस को मिली इस कामयाबी के बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई है। ट्वीट में बताया गया कि पंजाब को क्राइम फ्री बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर आज पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। यह टेरर मॉड्यूल कनाडा में रह रहे लखबीर लंडा Lakhbir Landa और पाकिस्तान में रह रहे हरविंदर रिंदा Harvinder Rinda के इशारे पर चल रहा था।

 

https://twitter.com/BhagwantMann?ref_src=twsrc%5Etfw


पंजाब पुलिस ने बताया कि विदेशों में रहकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां चलाने वाले इन दोनों आतंकियों के दो सहयोगी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से पंजाब पुलिस ने एक एके-56 राइफल, दो मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस जब्त किए। हालांकि पंजाब पुलिस की ओर से अभी गिरफ्तार आतंकियों के नाम और पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोनों के नाम की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के हत्थे चढा, पंजाबी गायक परमीश पर चलाई थी गोली


इससे पहले 14 अगस्त को भी पंजाब पुलिस ने आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। तब पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से पाकिस्तान की आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए थे। गिरफ्तार चारों आतंकी कनाडा स्थित अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया स्थित गुरजंत सिंह के गैंग से जुड़े थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो