16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना राजघराने की महारानी ने ननद से बताया जान को खतरा, अरबों की संपत्ति का है विवाद

पन्ना राजघराने में एक बार फिर विवाद गर्माने लगा है। अब राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी ने अपनी ननद से जान का खतरा होने की बात कहते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि ननद कृष्ण कुमारी ने उन्हें मारने के लिए रात के अंधेरे में गुंडों को भेजा था। महारानी जीतेश्वरी ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को ननद कृष्ण कुमारी ने झूठा बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification
panna.jpg

महारानी ने बताया जान को खतरा
पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी देवी ने अपनी ननद कृष्ण कुमारी के खिलाफ पन्ना कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने का आवेदन किया। पुलिस को उन्होंने बताया कि उनकी ननद ने 14 फरवरी की रात में सोते समय घर पर कुछ गुंडे भेजे। गुडों ने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कृष्ण कुमारी ने महारानी जीतेश्वरी देवी के आरोपों को झूठा करार दिया है।


यह भी पढ़ें- इंस्पेक्टर देता था महिलाओं को रात में कमरे में आने का ऑफर, पढ़ें पूरी खबर

अरबों की संपत्ति को लेकर है विवाद
बता दें कि पन्ना राजघराने की अकूत संपत्ति को लेकर राजघराने के सदस्यों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। साल 2021 में महारानी जीतेश्वरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब राजमाता दिलहर कुमारी ने जान से मारने की धमकी देने, घर में जबरन घुसने और आर्म्स एक्ट का एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति से जुड़े विवादों के कारण पन्ना राजघराने की जमकर किरकिरी भी हो रही है।
देखें वीडियो- लेडी डॉक्टर से चेन स्नेचिंग का LIVE VIDEO