2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाकः नौकरी के नाम पर शहीद की पत्नी से 4 महीने तक यौन शोषण, बेटे को मारने की दी धमकी

महिला के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाई। फिर गैस एजेंसी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करने लगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 2 Nov 2018, 9:59 PM IST

f

शर्मनाकः नौकरी के नाम पर शहीद की पत्नी से 4 महीने तक यौन शोषण, बेटे को मारने की दी धमकी

पटना। बिहार के वैशाली जिले में एक शहीद की पत्नी के साथ ऐसी वारदात हुई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिले के जंदाहा में बीएसएफ के शहीद जवान की विधवा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह संगीन आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है।

चार महीने तक किया यौन शोषण

बताया जा रहा है कि आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम शहीद की विधवा के साथ चार महीने तक यौन शोषण किया और इसके साथ 90 हजार रुपए की ठगी को भी अंजाम दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाई। फिर गैस एजेंसी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करने लगा।

'बेटे की हत्या की दी थी धमकी'

झांसा देकर एजेंसी के एग्रीमेंट पर साझेदारी के नाम पर अपना हस्ताक्षर करा लिया। पीड़िता ने यह भी कहा कि यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर उसे बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।