26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश में 3 महीने की गर्भवती गाय से रेप, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया नुकसान

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Dec 25, 2018

Rape with Cow

17 crore for 16 Nagar Nigam for care of cow families in UP

हैदराबाद। अभी तक इंसानों के साथ रेप के मामले सामने आते थे, लेकिन आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के पिथापुरम मंडल के गोकिवाड़ा गांव में कुछ लोगों पर गाय के साथ रेप करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गाय 3 महीने की गर्भवती भी थी।

बुरी हालत में खेत से मिली गाय

पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी उस वक्त लगी, जब स्थानीय लोगों ने खेतों में गाय को पड़ा देखा। ये घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया है कि राजू गोकिवाड़ा और बी कोथुरु के बीच एक गौशाला चलाते हैं। गौशाला में 3 गायें, दो बैल और एक बछड़ा है।

गाय के प्राइवेट पार्ट को पहुंचाया गया नुकसान

गौशाला में कुछ दिन पहले एक गाय लापता हो गई थी, जिसके बाद राजू ने गाय की तलाश शुरू कर दी। घटना वाले दिन राजू ने एक खेत में गाय को देखा। राजू ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त उसने गाय को देखा था तो उस वक्त उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और उसे एक पेड़ से बांधा हुआ था।

जानवरों के डॉक्टर ने की रेप की पुष्टि

गाय के साथ रेप की पुष्टि एक स्थानीय जानवरों के डॉक्टर ने की। उस डॉक्टर ने बताया कि गाय के शरीर में कुछ इंजेक्शन भी दिए गए। इसके बाद किसान ने पिथापुरम ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिथापुरम ग्रामीण एसआई पीवीआर मूर्ति मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी यहां हो चुकी हैं।