जाकिर मूसा आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिन्द (AGH) का चीफ है। वह सुरक्षा बलों की ‘मोस्ट वांटेड लिस्ट’ में शामिल है। पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) ने बीते बुधवार को साझा अभियान में जालंधर के पास शाहपुर में ‘CT इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी’ के छात्रावास के एक कमरे से एक असॉल्ट राइफल समेत दो हथियार और विस्फोटक बरामद किए। यहां से यूसुफ रफीक भट्ट, जाहिद गुलजार और मोहम्मद इदरीस को गिरफ्तार किया। इस मॉड्यूल के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से भी तार जुड़े होने का शक है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी इस मॉड्यूल के एक आतंकी सोहैल को गिरफ्तार किया है। इस तरह के कुल 4 आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।