
abu dujana new cammonder of lashkar e taiba
नई दिल्ली। लश्कर कमांडर अबू कासिम की मौत के बाद कश्मीर में लश्कर के सभी ऑपरेशनों को अंजाम देने की बागडोर इस सेकेंड इन कमांड रहे दुजाना को मिल गई है। अबू कासिम पिछले महीने कश्मीर में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। जिसके बाद अब अबू दुजाना इस आतंकी संगठन का टॉप कमांडर बन गया है।
लश्कर के बहुत बढ़ा नुकसान थी कासिम की मौत
उधमपुर में बीएसफ के काफिले पर हुए हमले समेत बहुत सारी आतंकी वारदातों में शामिल अबू कासिम की मौत लश्कर के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान थी। कासिम को सुरक्षाबलों ने 29 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में मार गिराया था।
नए कमांडरइन दुजाना पर 8 लाख का इनाम
सुरक्षा बलों को उधमपुर अटैक मामले में अबू दुजाना की तलाश है। इस हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे और लगभग एक दजज़्न घायल हुए थे। दुजाना के सिर पर 8 लाख रुपये का नकद इनाम है।
Published on:
04 Nov 2015 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
